उपजिलाधिकारी ने चीनी व्यापारियों के स्टॉक का किया सत्यापन।

SHARE:

उपजिलाधिकारी ने चीनी व्यापारियों के स्टॉक का किया सत्यापन।

लालगंज (आजमगढ़)। स्थानीय विकासखंड के मिर्जा आदमपुर और गोला बाजार में मंगलवार को उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने चीनी व्यापारियों के स्टॉक का निरीक्षण एवं सत्यापन किया। उपजिलाधिकारी ने मिर्जा आदमपुर स्थित मिश्रीलाल विनय गुप्ता एंटरप्राइजेज के यहां उपलब्ध चीनी के स्टॉक की जांच की तथा स्टॉक का व्यापारिक अभिलेखों से मिलान किया। इसके बाद गोला बाजार स्थित अश्वनी इंटरप्राइजेज का भी निरीक्षण कर स्टॉक की मात्रा और संबंधित अभिलेखों की जांच की गई। उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने व्यापारियों को स्टॉक का सही रखरखाव करने तथा अभिलेखों को अद्यतन रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मार्केटिंग इंस्पेक्टर ज्ञानी गौतम सिंह, सप्लाई इंस्पेक्टर राजकुमार राय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment