जौनपुर : फर्जी इनकम टैक्स अफसर बनकर सर्राफा दुकान में पहुंचा शातिर, पुलिस ने दबोचा

SHARE:

ए के तिवारी

जौनपुर सर्राफा दुकान पर खुद को आयकर अधिकारी बताकर जांच करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को रामपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस के मुताबिक, रामपुर थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 145/2026 में वांछित चल रहे जितेन्द्र कुमार सिंह उर्फ जीतू, निवासी निजामुद्दीनपुर, थाना सिकरारा, जौनपुर को 24 अगस्त की रात करीब 7:15 बजे गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि उसने फर्जी आयकर अधिकारी बनकर सर्राफा प्रतिष्ठान में चेकिंग की थी। घटना के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को सफलता मिली और आरोपी को पकड़ लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया। कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी रमेश कुमार, कांस्टेबल सुरेश यादव, कांस्टेबल विशारद चौरसिया और महिला कांस्टेबल मंजीशा निषाद शामिल रहीं।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment