पशुशाला में लगी आग, भैंस और बछिया की मौत; गाय झुलसी
संवाददाता मार्टिनगंज दीपक राजभर
बरदह/आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के कोडहरा बरौना गांव में मंगलवार की देर रात अज्ञात कारणों से पशुशाला में आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक भैंस और एक बछिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गाय गंभीर रूप से झुलस गई।गांव निवासी बृजेश राजभर पुत्र जमालू राजभर रोज की तरह मंगलवार रात अपने घर के सामने स्थित पशुशाला में पशुओं को चारा खिलाने के बाद बांधकर घर चले गए। देर रात अज्ञात कारणों से मड़ई में अचानक आग लग गई। परिजनों को जानकारी होने पर उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक एक भैंस और एक बछिया की मौत हो चुकी थी। वहीं एक गाय गंभीर रूप से झुलस गई।घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय भाजपा नेता अरुणाकर सिंह हैप्पी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर पीड़ित परिवार को हरसंभव सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। थाना अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार से पूछने पर पता चला कि सूचना तो नहीं है हम दिखाते हैं।





