यथार्थ गीता के प्रवचन में पहुंचे पूर्व डीआईजी व विधायक बेचई सरोज

SHARE:

यथार्थ गीता के प्रवचन में पहुंचे पूर्व डीआईजी व विधायक बेचई सरोज

संवाददाता आकाश अस्थाना

आजमगढ़ जनपद के तहसील लालगंज के अंतर्गत ग्राम गिरधरपुर गांव मे स्वामी अड़गड़ानंद महाराज जी के यथार्थ गीता का प्रवचन आयोजित किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में मनुष्य की सबसे बड़ी समस्या यह है कि वह हर चीज को अपने नियंत्रण में रखना चाहता है। परिस्थितियाँ हमारे अनुकूल हों, लोग हमारी इच्छा के अनुसार चलें और भविष्य वैसा ही हो जैसा हम सोचते हैं। जब ऐसा नहीं होता, तो हमारे भीतर क्रोध, चिंता और निराशा का जन्म होता है। गीता में भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं—”मन एव मनुष्याणां कारणं बंधमोक्षयोः” अर्थात् मन ही मनुष्य के बंधन और मोक्ष (शांति) का कारण है। यदि आपका मन आपके वश में है, तो आप हर परिस्थिति में शांत रहेंगे। यदि मन अशांत है, तो महल में रहकर भी आपको नींद नहीं आएगी। जीवन को शांति पूर्ण बनाएं। स्वीकार करना सीखें जो चीजें आपके हाथ में नहीं हैं (जैसे दूसरों का व्यवहार या बीता हुआ कल), उनके लिए परेशान होना छोड़ दें। वर्तमान को स्वीकार करें।वाणी पर नियंत्रण रखें।आधी से ज्यादा समस्याएँ तब खत्म हो जाती हैं, जब हम सोच-समझकर बोलना और जरूरत पड़ने पर चुप रहना सीख जाते हैं। आपका दुःख और न ही आपकी परेशानियाँ। इसलिए व्यर्थ की चिंता छोड़कर अपने कर्म को ईमानदारी से करें और परिणाम परमात्मा पर छोड़ दें। इस कार्यक्रम के आयोजक रमेश कुमार, अभिभावक राजमनी देवी, श्रवण कुमार,राजेश, सुरेंद्र रविंद्र कुमार,अनीता देवी,मनोरमा देवी, संघमित्रा, कर्मावती देवी शिवदास, खुशी,आयुष, अंशिका आदि लोग उपस्थित थे।

इसी दौरान राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला अध्यक्ष संजय कुमार, जिला संरक्षक श्रवण कुमार, जिला उपाध्यक्ष तूफानी चौहान, जिला आईटी सेल प्रभारी सादिक उस्मानी, जिला संगठन मंत्री दीपक लाल, जिला प्रवक्ता संजीव कुमार,जितेंद्र, जिला सचिव अजय चौहान , विजय विश्वकर्मा, कृपा शंकर सिंह,आशीष कुमार आदि लोगों ने पहुंचकर प्रवचन का आनंद लेकर प्रसाद ग्रहण किया। इसके पूर्व में विधायक बेचई सरोज, पूर्व डीआईजी राम सलट राम, आदि लोग मौके पर पहुंचकर यथार्थ गीता के प्रवचन में सम्मिलित हुए।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment