मुख्यमंत्री द्वारा ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ का शुभारंभ एवं विशेष बसों के फ्लैग-ऑफ कार्यक्रम का आजमगढ़ में हुआ सजीव प्रसारण

SHARE:

मुख्यमंत्री द्वारा ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ का शुभारंभ एवं विशेष बसों के फ्लैग-ऑफ कार्यक्रम का आजमगढ़ में हुआ सजीव प्रसारणर

संवाददाता आजमगढ़ अतीक अहमद आजमगढ़ न्यूज़

 

क्षाबंधन का त्योहार बहनों को उपहार 27 से 29 अगस्त तक निशुल्क बस यात्रा-मुख्यमंत्री

रक्षाबंधन त्यौहार पर जनपद की 500 महिलाओं को साड़ी व मिष्ठान सप्रेम भेट किया गया

‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना से मात्र शक्ति को सम्मान, निशुल्क टिकट से यात्रा हुई आसान

मातृशक्ति लाभ उठाएं- मनचाही यात्रा पर जाएं

रक्षाबंधन का त्यौहार -मातृशक्ति को उपहार

मातृशक्ति का सम्मान, नि:शुल्क यात्रा का उपहार

 

आजमगढ़ 26 अगस्त 2026/
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ का शुभारंभ एवं विशेष बसों के फ्लैग-ऑफ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद आजमगढ़ हरिऔध कला केंद्र में कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, एमएलसी विजय बहादुर पाठक, जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, सीडीओ राकेश कुमार पटेल, एडीएम गंभीर सिंह व अन्य महानुभाव, सैकड़ों महिलाओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ।रक्षाबंधन त्यौहार के पावन अवसर पर उपर्युक्त द्वारा जनपद की 500 महिलाओं को साड़ी व मिष्ठान सप्रेम भेट किया गया।

मातृशक्ति का सम्मान, नि:शुल्क यात्रा का उपहार कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ एवं विशेष बसों को फ्लैग-ऑफ किया गया। साथ ही रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की गई।

महिला स्वावलंबन और सशक्तीकरण को समर्पित ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना प्रारंभ की गई है। योजना के तहत उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की मातृशक्ति को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) एवं सिटी बस सेवा की बसों में सभी बहनों, बेटियों और माताओं को एक सहयात्री के साथ 27, 28 और 29 अगस्त, 2026 तक तीन दिनों की निःशुल्क यात्रा सुविधा मिलेगी। मैं मातृशक्ति का अभिनंदन करते हुए उन्हें हृदय से बधाई देता हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर महिला स्वावलंबन और सशक्तीकरण की प्रेरणास्रोत रही हैं। इसीलिए 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा योजना का नाम ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ रखा गया है।

हम प्रदेश की 8,000 न्याय पंचायतों में डिजिटल एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा दे रहे हैं, जिसमें 50 प्रतिशत डिजिटल एंटरप्रेन्योर महिलाएं होंगी। इनके माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

आज बहन-बेटियों की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगा सकता है। प्रदेश में मिशन शक्ति केंद्रों के साथ-साथ हर शहर में ए आई बेस्ड सेफ सिटी नेटवर्क और 1090 व 112 का इंटीग्रेटेड रिस्पांस सिस्टम भी मौजूद है।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर स्नातक तक की शिक्षा के लिए तथा सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, एमएलसी विजय बहादुर पाठक, जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस पहल का स्वागत करते हुए महिला सशक्तिकरण की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति को सम्मान निशुल्क टिकट से यात्रा आसान होगी । रक्षाबंधन त्यौहार के पावन अवसर पर उपर्युक्त द्वारा जनपद की 500 महिलाओं को साड़ी व मिष्ठान सप्रेम भेट किया गया।

कार्यक्रम में परिवहन निगम से क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार बाजपेई, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कुंवर हरिओम श्रीवास्तव व अजय सिंह, एआरटीओ अतुल यादव, जिला सूचना अधिकारी डॉ पंकज कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमंत सिंह सहित अन्य अधिकारी, जन प्रतिनिधिगण, मातृशक्ति उपस्थिति रही।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment