मार्टिनगंज–मुक्तिपुर मार्ग पर बड़ा हादसा, सड़क किनारे पलटा लोडेड ट्रक

SHARE:

मार्टिनगंज–मुक्तिपुर मार्ग पर बड़ा हादसा, सड़क किनारे पलटा लोडेड ट्रक

 

संवाददाता आकाश अस्थाना

मार्टिनगंज–मुक्तिपुर मार्ग पर आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक लोडेड ट्रक मुक्तिपुर होते हुए सरायमोहन की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के दौरान सड़क किनारे की मिट्टी बारिश के कारण धंस गई।

मिट्टी धंसने से ट्रक का पहिया सड़क के किनारे दब गया और देखते ही देखते ट्रक सड़क के बगल स्थित गड्ढे में पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और समय रहते ट्रक चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि हादसे में चालक की जान बच गई और किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश के कारण सड़क के किनारे की मिट्टी कमजोर होने से यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment