धारा 116 के मामले के निस्तारण को लेकर एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण।

SHARE:

धारा 116 के मामले के निस्तारण को लेकर एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण।

संजय गुप्ता की एक खास रिपोर्ट।

लालगंज (आजमगढ़) लालगंज तहसील क्षेत्र के रसूलपुर बाजबहादुर गांव में धर्मदेई बनाम राजदेव धारा 116 के मामले के निस्तारण को लेकर उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी ने संबंधित स्थल का मौके पर जायजा लेते हुए मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मामले के पक्ष एवं विपक्ष के लोगों व राजस्व कर्मी तथा गांव के ग्रामीण मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी ने दोनों पक्षों की बात सुनते हुए मौके की स्थिति का अवलोकन किया तथा आवश्यक अभिलेखों और राजस्व संबंधी जानकारी की भी जांच की। उपजिलाधिकारी ने संबंधित राजस्व कर्मियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रकरण का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मौके पर ग्रामीणों से भी बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं मामले से संबंधित जानकारी ली। इस अवसर पर राजस्व निरिक्षक रामप्यारे, लेखपाल प्रवीण सिंह, विनोद यादव सहित ग्रामीण उपस्थिति थे।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment