लापता 13 वर्षीय किशोर को लालगंज पुलिस ने सकुशल बरामद किया।

SHARE:

लापता 13 वर्षीय किशोर को लालगंज पुलिस ने सकुशल बरामद किया।

लालगंज (आजमगढ़) गोला बाजार कटघर लालगंज निवासी 13 वर्षीय बंधुत्व गुप्ता पुत्र हेमंत गुप्ता घर से दूध लेने के लिए डॉ. प्रदीप की गली में गया था, जहां से वह लापता हो गया। किशोर के लापता होने की सूचना पर परिजनों ने तत्काल लालगंज पुलिस चौकी को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए काफी मशक्कत के बाद किशोर को मसीरपुर से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने किशोर को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और लालगंज पुलिस के त्वरित प्रयास की सराहना की।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई