जमानिया पुलिस द्वारा बालिका को बरामद कर किया पिता को सुपुर्द पिता ने गाज़ीपुर पुलिस की प्रशंसा की

SHARE:

जमानिया पुलिस द्वारा बालिका को बरामद कर किया पिता को सुपुर्द पिता ने गाज़ीपुर पुलिस की प्रशंसा की।

रिपोर्टर अमिय शंकर श्रीवास्तव।

गाजीपुर। जमानिया पुलिस की शक्ति मिशन अभियान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा बालिका को बरामद कर उसके पिता को सुपुर्द किया।

हमारे संवाददाता के अनुसार पुलिस ने बताया कि बिहार के कैमूर जिला के थाना रामगढ़ क्षेत्र निवासी अजय चौहान अपनी पुत्री की इलाज के लिए वरुण स्थित अस्पताल में लेकर आए थे इसी दौरान बालिका खेलते खेलते कहीं चली गई थी काफी खोज बीन के बाद बालिका का कहीं पता नहीं लगा तो इसकी सूचना थाना जमानिया पुलिस को दिया सूचना पातेही थाना जमानिया की मिशन शक्ति टीम और रेलवे स्टेशन पुलिस चौकी में संभावित स्थान पर सदन तलाशी शुरू की काफी में मशक्कत के बाद बालिका को जमानिया रेलवे पुलिस सकुशल बरामद कर उसके पिता अजय चौहान को सुपुर्द कर दिया गया। बच्ची को पकड़ उसके पिता के खुशी का ठिकान नहीं रहा। पिता ने अपनी पुत्री को पाकर गाजीपुर के पुलिस की भूरी भूरी सराहना की।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई