पुलिस लाइन गाजीपुर में “वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसियेशन” के तत्वावधान में खेलकूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

SHARE:

पुलिस लाइन गाजीपुर में “वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसियेशन” के तत्वावधान में खेलकूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन ।

ब्यूरो चीफ पं0 कृष्ण विहारी त्रिवेदी 

गाजीपुर।वामा सारथी अध्यक्षा, श्रीमती कल्याणी वर्मा* की अध्यक्षता एवं प्रतिसार निरीक्षक श्री उमाकांत त्रिपाठी, पुलिस लाइन गाजीपुर की उपस्थिति में पुलिस परिवार के बच्चों हेतु खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

* प्रतियोगिता में विभिन्न आयु-वर्ग के बच्चों ने लॉन्ग जंप, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो एवं रिले रेस सहित विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा एवं खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

* कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना, आत्मविश्वास, अनुशासन, टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता के उपरांत प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई