कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जनपद चन्दौली एम०बी० एम्ब्रोसिया एकेडमी में क्षेत्राधिकारी यातायात की उपस्थिति में आयोजित हुआ यातायात जागरूकता कार्यक्रम; छात्र-छात्राओं को दी गई यातायात नियमों की जानकारी*
*चन्दौली-* *पुलिस अधीक्षक चन्दौली श्री आकाश पटेल के कुशल निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात श्री कृष्ण मुरारी शर्मा* की उपस्थिति में आज दिनांक 24.09.2026 को एम०बी० एम्ब्रोसिया एकेडमी (Ambrosia Academy) में एक विशेष यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना था।
कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस टीम द्वारा विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित विद्यार्थियों को निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं के प्रति जागरूक किया गया:
*हेलमेट व सीटबेल्ट का प्रयोग:* दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से मानक हेलमेट पहनने तथा चार पहिया वाहन में सीटबेल्ट लगाने की जानकारी की गई।
*सड़क संकेतक व सिग्नल:* रेड लाइट, ज़ेबरा क्रॉसिंग तथा अन्य सड़क संकेतों (Road Signs) के पालन का महत्व समझाया गया।
*नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन पर रोक:* 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी गई।
*गति सीमा व ओवरटेकिंग:* निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और गलत दिशा (Wrong Side) या मोड़ पर ओवरटेक न करने की सीख दी गई।
*मोबाइल फोन का प्रयोग ना करना:* वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करने या ईयरफोन लगाने से होने वाले खतरों के बारे में सचेत किया गया।
कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं को यह संकल्प दिलाया गया कि वे स्वयं यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करेंगे तथा अपने परिजनों, मित्रों व आसपास के लोगों को भी यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगे।
*इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा यातायात पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।*





