वर्षों से पड़ा मलवा हटाने पहुंचीं SDM नेहा मिश्रा। अधिवक्ताओं ने SDM की पहल की सराहना, दूर हुआ गतिरोध।

SHARE:

वर्षों से पड़ा मलवा हटाने पहुंचीं SDM नेहा मिश्रा। अधिवक्ताओं ने SDM की पहल की सराहना, दूर हुआ गतिरोध।

लालगंज (आजमगढ़) स्थानीय तहसील परिसर में अधिवक्ता संघ भवन के सामने वर्षों से पड़े जर्जर भवन के मलवे को गुरुवार को उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा की पहल पर हटवाया गया। एसडीएम ने तहसीलदार एसपी सरोज एवं अधिशासी अधिकारी विनय शंकर अवस्थी के साथ मौके पर पहुंचकर जेसीबी व ट्रैक्टर की मदद से मलवा हटाने का कार्य शुरू कराया। नायब तहसीलदारों के जर्जर न्यायालय कक्ष को पूर्व में गिराए जाने के बाद उसका मलवा अधिवक्ता संघ भवन के सामने रख दिया गया था। मलवा हटाने को लेकर अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी सहित जनपद के उच्चाधिकारियों से कई बार शिकायत की थी। मंगलवार को भी अधिवक्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देने का प्रयास किया था। इसके बाद अधिवक्ताओं ने नाराजगी जताते हुए एसडीएम न्यायालय के बहिष्कार की घोषणा की थी। गुरुवार को एसडीएम नेहा मिश्रा की पहल पर वर्षों से पड़े मलवे को हटाने की कार्रवाई शुरू होने पर अधिवक्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। अधिवक्ताओं ने कहा कि एसडीएम ने पहल कर लंबे समय से चले आ रहे गतिरोध को दूर करने का कार्य किया है, जो सराहनीय है।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई