*सीओ भूपेश पांडे को भावभीनी विदाई, लालगंज चौकी में हुआ समारोह*

SHARE:

*सीओ भूपेश पांडे को भावभीनी विदाई, लालगंज चौकी में हुआ समारोह*

 

संवाददाता लालगंज आजमगढ़ संजय गुप्ता आजमगढ़ न्यूज़

 

लालगंज (आजमगढ़) फूलपुर स्थानांतरण के बाद लालगंज के क्षेत्राधिकारी (सीओ) भूपेश पांडे को मंगलवार शाम लालगंज पुलिस चौकी परिसर में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए शुभकामनाएं दीं। विदाई समारोह में देवगांव थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह और लालगंज चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार पांडे व थानाध्यक्ष समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे। वक्ताओं ने सीओ भूपेश पांडे के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए उनके नए कार्यस्थल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। समारोह के दौरान माहौल आत्मीय रहा। पुलिसकर्मियों ने सीओ भूपेश पांडे को सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई