जौनपुर में विकास की कमान अब नरेंद्र बहादुर सिंह के हाथ, सीडीओ ने संभाला कार्यभार

SHARE:

ए के तिवारी 

जौनपुर। जिले के विकास कार्यों को गति देने की जिम्मेदारी अब नवागत मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) नरेंद्र बहादुर सिंह ने संभाल ली है। मंगलवार को उन्होंने विकास भवन स्थित अपने कार्यालय पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद सीडीओ ने जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति और शासन की प्राथमिकताओं को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने विकास कार्यों को तय समयसीमा में पूरा कराने के साथ-साथ उनकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। नए सीडीओ के पदभार संभालने पर विकास भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने अधिकारियों से समन्वय के साथ काम करते हुए सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई