यूपी : कन्नौज में शव यात्रा का वीडियो वायरल, ‘राम नाम सत्य’ की जगह ‘भीम नाम सत्य’ के नारे का दावा, देखें वीडियो 👇

SHARE:

ए के तिवारी

कन्नौज। जिले में एक शव यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि शव यात्रा के दौरान पारंपरिक ‘राम नाम सत्य’ के बजाय पीछे चल रहे लोगों ने ‘भीम नाम सत्य’ के नारे लगाए। सोशल मीडिया पर प्रसारित जानकारी के अनुसार, इस शव यात्रा में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सूरज के शामिल होने का भी दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर जिले में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

हालांकि, वायरल वीडियो से जुड़े दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब और किस स्थान पर बनाया गया तथा उसमें दिखाई और सुनाई दे रही परिस्थितियां पूरी तरह उसी घटना से संबंधित हैं या नहीं। ऐसे में वायरल वीडियो को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पुलिस अथवा प्रशासन की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार करना उचित होगा।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई