जौनपुर : बेटियों की शादी के लिए आगे आई SSWT, खुटहन में तीन परिवारों का सत्यापन पूरा

SHARE:

कन्यादान योजना के तहत तीनों बेटियां आर्थिक सहायता के लिए पात्र मिलीं, सदस्यता और सामूहिक सहयोग से मदद जुटाने पर जोर

ए के तिवारी

जौनपुर। बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संकल्प सेवा कल्याण टीम (SSWT) उत्तर प्रदेश ने खुटहन क्षेत्र में कन्यादान योजना के तहत तीन परिवारों का स्थलीय सत्यापन किया। 10 अक्टूबर 2026 को ग्राम पंचायत आदिनाथपुर और पिलकिछा (खोभरिया) में हुए निरीक्षण के दौरान संस्था के अनुसार, तीनों बेटियां निर्धारित मानकों के तहत आर्थिक सहयोग के लिए पात्र पाई गईं।

संस्था से मिली जानकारी के मुताबिक, आदिनाथपुर निवासी राजनाथ यादव की पुत्री निधि यादव का विवाह 20 नवंबर, संगीता देवी की पुत्री कुसुम का विवाह 4 दिसंबर तथा पिलकिछा (खोभरिया) निवासी सुरेश चन्द की पुत्री निधि यादव का विवाह 24 नवंबर 2026 को निर्धारित है।निरीक्षण की अध्यक्षता खुटहन ब्लॉक अध्यक्ष मोहनलाल गौतम ने की। इस दौरान संस्था के संस्थापक शम्स तबरेज़ खान ने संस्था के उद्देश्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए सदस्यता अभियान को मजबूत बनाने तथा जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने पर जोर दिया।

संस्था के प्रदेश प्रचारक मिनहाज अंसारी ने बताया कि योजना के तहत सहयोग राशि सीधे संबंधित आवेदक या बेटी के बैंक खाते में उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि संस्था का लक्ष्य विवाह के लिए अधिकतम पांच लाख रुपये तक का आर्थिक सहयोग जुटाने में मदद करना है।

हालांकि, वास्तविक सहायता राशि उस महीने होने वाले विवाहों, सदस्यों की संख्या और उपलब्ध सहयोग पर निर्भर करेगी। संस्था के अनुसार, प्रति सदस्य 50 रुपये के आधार पर सामूहिक सहयोग जुटाने का प्रयास किया जाता है।जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव और वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुभाष चन्द्र यादव ने भी सदस्यता विस्तार, पारदर्शिता और सामाजिक सहभागिता पर जोर दिया।

निरीक्षण में प्रदीप कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार यादव, विनोद कुमार रजक, बलवंत सिंह गौतम, रामलवट, ओमप्रकाश, अरविन्द कुमार यादव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।संस्था ने स्पष्ट किया कि तीनों परिवारों का पात्रता सत्यापन पूरा हुआ है। अब निर्धारित नियमों और उपलब्ध संसाधनों के आधार पर आर्थिक सहयोग की अगली प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई