नवागत पुलिस अधीक्षक पुलिस ऑफिस परिसर का सघन निरीक्षण किया माता तो को दिया दिशा निर्देश।
ब्यूरो चीफ पं0 कृष्ण विहारी त्रिवेदी।
गाजीपुर। नवागत पुलिसअधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश बताते चले आज नवागत पुलिस अधीक्षक गाजीपुर आईपीएस विनय कुमार सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय (पुलिस ऑफिस) परिसर का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की सभी महत्वपूर्ण शाखाओं की कार्यप्रणाली को बारीकी से परखा। महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित आईजीआरएस (IGRS) सेल, शिकायत प्रकोष्ठ, आंकिक शाखा, एलआईयू (LIU), साइबर सेल समेत सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शाखा प्रभारियों से लंबित फाइलों और जनशिकायतों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली।
पुलिस अधीक्षक के दिए गए मुख्य निर्देश:
1.समयबद्ध निस्तारण: जनता की समस्याओं और आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
*2. स्वच्छता व रखरखाव:* कार्यालय में अभिलेखों (फाइलों) का रख-रखाव सुव्यवस्थित ढंग से करने तथा परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए गए।
3. पारदर्शिता व व्यवहार:* कार्यालय में आने वाले फरियादियों और आम जनता के साथ शालीन व सहयोगात्मक व्यवहार किया जाए ताकि पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत हो सके।





