मार्टिनगंज में धरोहर ग्रुप एवं धरोहर फाइनेंस शाखा का भव्य शुभारंभ

SHARE:

मार्टिनगंज में धरोहर ग्रुप एवं धरोहर फाइनेंस शाखा का भव्य शुभारंभ

**एसडीएम बलराम गुप्ता ने किया उद्घाटन, कम कागजात में फाइनेंस सुविधा उपलब्ध कराने का किया दावा**

**बरदह, आजमगढ़।** मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र में ब्लॉक मुख्यालय के निकट मंगलवार को साहू कॉम्प्लेक्स में धरोहर ग्रुप एवं धरोहर फाइनेंस शाखा का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम मार्टिनगंज बलराम गुप्ता और विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता राम स्वारथ राजभर मौजूद रहे। आयोजकों ने अतिथियों एवं क्षेत्रीय लोगों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

शुभारंभ के दौरान एसडीएम बलराम गुप्ता ने शाखा में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने धरोहर ग्रुप के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए लोगों से संस्थान से जुड़कर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ लेने की अपील की।

इस अवसर पर शाखा प्रबंधक बलधारी राजभर ने बताया कि धरोहर ग्रुप एवं धरोहर फाइनेंस के माध्यम से छोटे-बड़े सभी वर्गों के लोगों को वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शाखा में कम कागजी प्रक्रिया के साथ फाइनेंस सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। यहां आरडी, एफडी, एमआईएस, जीवन सुरक्षा, समृद्धि योजना, शिक्षा ऋण, व्यापार ऋण, डेली बेस लोन और फ्लेक्सी व्यापार लोन सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

शाखा प्रबंधक ने बताया कि धरोहर ग्रुप की जनपद के अलावा पूर्वांचल के कई जनपदों में शाखाएं संचालित हैं, जिनके माध्यम से लोगों को सेवाएं दी जा रही हैं। मार्टिनगंज में नई शाखा खुलने से क्षेत्र के लोगों को वित्तीय सेवाओं के लिए सुविधा मिलने की उम्मीद है।कार्यक्रम में विजय कुमार पटेल, विजय कुमार गौतम, मनोज कुमार गौतम, संजय कुमार गौतम, नीरज कुमार, प्रमोद कुमार चौरसिया, अरविंद कुमार यादव, मुना पासवान, लालजीत सहित धरोहर ग्रुप परिवार के सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई