जिला कार्यकारिणी में तीन उपाध्यक्ष समेत छह पदों पर नियुक्तियां, समर्थकों में खुशी की लहर
पत्रकार ए के तिवारी
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्यकारिणी के गठन के साथ ही शाहगंज नगर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नई टीम में शाहगंज से छह लोगों को जगह मिलने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। नियुक्तियों के बाद बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

संगठन की ओर से जारी नियुक्ति के अनुसार रामजी यादव, देवी प्रसाद चौरसिया ‘मंटू’ और भुवनेश्वर मोदनवाल को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं प्रदीप यादव को जिला मंत्री, कृष्णकांत सोनी को सह कोषाध्यक्ष तथा प्रज्ञेश मोदनवाल को सह सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

बताया गया कि ये नियुक्तियां पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष इंद्रभूषण सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति और मोर्चा जिलाध्यक्ष ईशान राम जायसवाल की संस्तुति पर की गई हैं। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए संगठन की मजबूती और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। उनका कहना है कि संगठन ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत और समर्पण के साथ जिम्मेदारी निभाएंगे।




