मां सरस्वती कोचिंग क्लासेज में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस,लेखन प्रतियोगिता एवं खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन

SHARE:

मां सरस्वती कोचिंग क्लासेज में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस,लेखन प्रतियोगिता एवं खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन

लालगंज (आजमगढ़) सिधौना बाल दिवस के पावन अवसर पर 14 नवंबर को मां सरस्वती कोचिंग क्लासेज जमुनीपुर- सिधौना आजमगढ़ में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। उपस्थित अतिथियों ने उनके जीवन, विचारों और देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए बच्चों को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। वक्ताओं ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों से अत्यंत स्नेह करते थे। बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे। उनका मानना था कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं। बच्चों को अच्छी शिक्षा, संस्कार और उचित अवसर प्रदान करना समाज की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लालगंज विधायक बेचई सरोज रहे। इसके अतिरिक्त सेक्टर अध्यक्ष अशोक यादव, देवरीलाल, लल्लन यादव, सब्बीर, लाला जी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समाजसेवी एवं मेहनाजपुर महाप्रधान पद के प्रत्याशी शिवम सोनी तथा गांव के गणमान्य नागरिकों और बच्चों के अभिभावकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

बाल दिवस के अवसर पर बच्चों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से विशेष रूप से राइटिंग प्रतियोगिता (लेखन प्रतियोगिता) एवं विभिन्न प्रकार के खेलकूद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेलकूद के माध्यम से बच्चों में आपसी सहयोग, अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियां भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद आवश्यक हैं। प्रत्येक बच्चे के अंदर कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है, जिसे सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देकर आगे बढ़ाया जा सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने मां सरस्वती कोचिंग क्लासेज के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं और उनके अंदर आगे बढ़ने का आत्मविश्वास पैदा करते हैं। अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। बाल दिवस का यह आयोजन बच्चों के लिए यादगार रहा और सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई