जौनपुर : पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने जारी किए विषम सेमेस्टर के प्रवेश पत्र, समर्थ पोर्टल से होंगे डाउनलोड

SHARE:

छात्रों के एडमिट कार्ड के साथ उपस्थिति पत्रक, जांच पत्र और नामावली भी उपलब्ध; प्राचार्य लॉगिन से केंद्राध्यक्ष कर सकेंगे डाउनलोड

 

ए के तिवारी

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की आगामी विषम सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विभिन्न पाठ्यक्रमों के प्रवेश पत्र समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन जारी कर दिए हैं।

कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर समर्थ टीम ने बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी और एमकॉम पाठ्यक्रमों के प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के नियमित विद्यार्थियों तथा प्रथम सेमेस्टर के कैरीओवर विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए हैं।परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवेश पत्रों के साथ परीक्षा संचालन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण अभिलेख भी ऑनलाइन जारी किए गए हैं। इनमें उपस्थिति पत्रक (P7), जांच पत्र और नामावली (Nominal Roll) शामिल हैं। संबंधित महाविद्यालयों के केंद्राध्यक्ष अब प्राचार्य लॉगिन के माध्यम से इन सभी दस्तावेजों को डाउनलोड कर सकेंगे।

उन्होंने सभी केंद्राध्यक्षों को निर्देश दिया है कि पोर्टल पर उपलब्ध अभिलेखों को समय से डाउनलोड कर उनका परीक्षण एवं सत्यापन कर लें। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज करने और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर पहले से तैयारी पूरी रखें।परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि परीक्षाओं का पारदर्शी एवं व्यवस्थित संचालन विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबद्ध महाविद्यालयों को निर्धारित समय में आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखना होगा।

विश्वविद्यालय की समर्थ टीम परीक्षा से संबंधित ऑनलाइन प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने में जुटी है, ताकि महाविद्यालयों को परीक्षा संचालन में सहूलियत मिले और विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र एवं अन्य दस्तावेजों के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।इस पूरी प्रक्रिया को संपन्न कराने में समर्थ प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह के साथ तकनीकी टीम के सदस्य डॉ. सत्यम कुमार उपाध्याय, अशोक कुमार यादव, दिलीप कुमार यादव, डॉ. राधिका उर्मलिया, डॉ. अखिलेश कुमार विश्वकर्मा, डॉ. रामांशु पी. सिंह, डॉ. विशाल, डॉ. नितिन, शीलनिधि सिंह, उत्कर्ष कुमार एवं सूर्य प्रकाश पाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई