अमर जवान शहीद नायब सूबेदार प्रेम शंकर यादव की अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, दुर्वासा घाट पर किया गया सम्मान सहित अंतिम संस्कार!

SHARE:

अमर शहीद जवान की अंतिम यात्रा में तिरंगे संग शामिल हुए हजारों लोग…

फूलपुर, आजमगढ़। अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र में ऑपरेशन सिंदूर के के लिए पूर्व अभ्यास कर रहे आजमगढ़ जिले के दीदारगंज क्षेत्र संग्रामपुर निवासी अमर शहीद नायब सूबेदार प्रेम शंकर यादव की पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा वाराणसी से उनके पैतृक गांव निवास स्थान, फिर तहसील मुख्यालय पर पहुंची तो लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान अधिवक्ता संघ से जुड़े लोगों ने नमन करते हुए मार्ग के दोनों तरफ खड़े होकर उन्हें सलामी दी व शहीद जवान की शव यात्रा देख हर किसी की आंखे नम हो गई।

तिरंगे में लिप्टे शव यात्रा पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार , मंत्री संजय यादव सहित सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं ने फूल माला चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। शव यात्रा तहसील मुख्यालय से आगे बढ़ा तो हजारों की भीड़ व युवाओं ने देशभक्ति के जोश भर देने वाले नारों से शहीद के पार्थिव शरीर का सम्मान किया, दीदारगंज से अंबारी होते हुए फूलपुर माहुल मोड, रीवा सुल्तान पुर होते हुए जवान की शवयात्रा पौराणिक स्थल दुर्वासा धाम पहुंचा जहां जवान का अंतिम संस्कार किया गया।

इस दौरान भारत माता के जयघोष से धाम गूंज उठा , युवाओं ने जब तक सूरज चांद रहेगा, प्रेम शंकर तेरा नाम रहेगा। की गूंज से क्षेत्र गूंज उठा। इस मौके पर तहसीलदार कमल कुमार सिंह, सांसद दारोगा प्रसाद सरोज, विधायक अरुणकांत यादव, और भाजपा के जिला और मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment