ट्रैक्टर–डिजायर की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

SHARE:

*असोथर–रामनगर कौहन मार्ग पर भीषण सड़क बहुत बड़ा हादसा*
*ट्रैक्टर–डिजायर की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल*

शिवम गुप्ता
आजमगढ़ न्यूज संवाददाता

*असोथर* थाना क्षेत्र के असोथर–जरौली रामनगर कौहन मार्ग पर सिंघुतारा के पास गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में ट्रैक्टर और डिजायर कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में कार सवार रामकुमार (40) और सतीश शर्मा (28) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोहित शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक व घायल पंजाब से फतेहपुर जनपद के असोथर थाना क्षेत्र के जरौली गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शादी से पूर्व वे सेविंग कराने के लिए असोथर कस्बे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सिंघुतारा के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी कार की जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि डिजायर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य में जुट गए।
सूचना मिलने पर असोथर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल मोहित शर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद जिला फतेहपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत चिंता जनक बताई जा रही है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
Pelli Poola Jada
सबसे ज्यादा पड़ गई