बी एस एन एल सहित अन्य कंपनियों का नेटवर्क खराब उपभोक्ता परेशान

SHARE:

बी एस एन एल सहित अन्य कंपनियों का नेटवर्क खराब उपभोक्ता परेशान

रिपोर्ट संजय गुप्ता लालगंज

लालगंज (आजमगढ़) लालगंज तहसील क्षेत्र में बी एस एन एल सहित अन्य कंपनियों का नेटवर्क खराब होने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नेटवर्क खराब रहने पर जहां उपभोक्ताओं की अपने प्रिय एवं परिजनों से बातचीत नहीं हो पा रही है। वही कारोबारियों द्वारा आवश्यक मैसेज, व्हाटसएट , ईमेल, फेसबुक, ट्यूटर न चलने एवं बातचीत न हो पाने से उनका कार्य प्रभावित हो रहा है। उपभोक्ताओं की कंपनियों के प्रति काफी नाराजगी है।केसरिया मोबाइल कार्नर अनूप साहू ने बताया कि नेटवर्क खराब होने से सिम का एक्टिवेशन नहीं हो पाता है। बात नहीं हो पाती है। नेट नहीं चलता है जिससे उपभोक्ता पैक जो भरवाते हैं उसका पूर्ण रूप से इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं जिससे उनका आधे से आधा पैसा हर महीने बेकार जाता है। हम लोगों को भी एक्टिवेशन करने में दिक्कत होती है। यह नेटवर्क खराबी का मामला काफी दिनों से चल रहा है। जिस पर जिओ,एयरटेल, वीआई फोन, बीएसएनएल सहित अन्य विभागीय अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।क्षेत्र के देवेंद्र नाथ पांडेय अमन साहू, राकेश यादव, कृष्ण कुमार मोदनवाल, विजय प्रकाश पांडेय, गौरव रघुवंशी सहित अन्य उपभोक्ताओं ने नेटवर्क सही करने के लिए विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
Pelli Poola Jada
सबसे ज्यादा पड़ गई