बृ़द्धाआश्रम परिसर में पौधे लगाये जाने हेतु वन विभाग को पत्र प्रेषित करने हेतु संबधित को निर्देशित किया गया।

SHARE:

 

आजमगढ़ 12 फरवरी– मा0 उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं मा0 जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जनपद स्तर पर 22 फरवरी, 2026 को आयोजित होने वाले वृहद/मेगा शिविर को दृष्टिगत रखते हुए आज वृद्धाश्रम अम्बरपुर, निजामाबाद में वरिष्ठ नागरिकों के लिए कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती नितिका राजन द्वारा बताया गया कि 22 फरवरी, 2026 को जनपद स्तर पर जनपद न्यायालय परिसर में वृहद/मेगा शिविर का आयोजन किया जायेगा, जिसके अन्तर्गत निर्बल वर्ग, बच्चों, स्त्रियों, दिव्यांग, वृद्धजन, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति हेतु समस्त विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का स्टॉल लगाकर पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जायेगा।

सचिव द्वारा वरिष्ठ नागरिकों हेतु चलायी जा रही योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि जो भी लोग वृद्धा पेंशन से आच्छादित नहीं है वे अपना प्रार्थना पत्र समाज कल्याण विभाग को प्रेषित कर इस मेगा कैम्प में लाभ प्राप्त कर सकते है। स्वास्थ्य विभाग को वृद्धजनों के इलाज हेतु कैम्प लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैम्प लगाकर वृद्धजनों की खून जॉच की गयी तथा उन्हें आवश्यकतानुसार दवा वितरण किया गया। सचिव द्वारा बृद्धजनों से पूछताछ किया गया, जिसमें किसी प्रकार की समस्या नहीं बताया गया। बृ़द्धाआश्रम परिसर में पौधे लगाये जाने हेतु वन विभाग को पत्र प्रेषित करने हेतु संबधित को निर्देशित किया गया। वर्तमान में वृद्धाश्रम में 89 वृद्धजन निवासित है, जिसमें 41 महिला वृद्धजन है। सभी वृद्धजन द्वारा बताया गया कि वृद्धाश्रम में खाने-पीने की व्यवस्था अच्छी है।

सचिव द्वारा शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित सेवाओं और जन-जागरूकता अभियानों की विस्तृत जानकारी दी गयी।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment