निजामाबाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने व वीडियो बनाकर धमकी देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

SHARE:

*थाना – निजामाबाद, जनपद – आजमगढ़*
*मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत त्वरित कार्यवाही*
*किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

डॉ० अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत थाना निजामाबाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने व वीडियो बनाकर धमकी देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

🔹 घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 14.02.2026 को एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ईंट भट्ठे के पास एक कमरे में बंद कर दिया गया, जहाँ अभियुक्त द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया तथा उसकी पत्नी द्वारा घटना का वीडियो बनाकर जान से मारने की धमकी दी गई। प्रकरण के संबंध में दिनांक 16.02.2026 को थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 50/26 धारा 65(1), 127(2), 61(2), 351(3) BNS व 5L/6 पोक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना थानाध्यक्ष हीरेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा की जा रही है।

🔹 गिरफ्तारी का विवरण
दिनांक 19.02.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना निजामाबाद पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त अब्दुल्ला पुत्र सोहराब निवासी रोवा थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 26 वर्ष को बड़ागाँव नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
जामा तलाशी के दौरान एक अदद नीले रंग का रेडमी एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ। अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय भेजा गया।

🔹 पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 50/26 धारा 65(1), 127(2), 61(2), 351(3) BNS व 5L/6 पोक्सो एक्ट, थाना निजामाबाद, आजमगढ़

🔹 बरामदगी
• एक अदद मोबाइल फोन

🔹 आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 50/26 धारा 65(1), 127(2), 61(2), 351(3) BNS व 5L/6 पोक्सो एक्ट थाना निजामाबाद
2. मु0अ0सं0 58/25 धारा 87, 137(2), 351(3) BNS थाना निजामाबाद

🔹 गिरफ्तारी करने वाली टीम
1. थानाध्यक्ष हीरेन्द्र प्रताप सिंह
2. उ0नि0 चित्रांशु मिश्रा
3. हे0का0 नरेन्द्र नारायण यादव
4. का0 विक्रांत विश्वकर्मा
5. का0 अनिल गुप्ता

जनपद पुलिस मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है। अपराधियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment