थाना चुनार पुलिस द्वारा गोवध निवारण व पशु क्रूरता अधिनियम के अभियोग से सम्बन्धित वाछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

SHARE:

थाना चुनार पुलिस द्वारा गोवध निवारण व पशु क्रूरता अधिनियम के अभियोग से सम्बन्धित वाछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार।
मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ व पशु तस्करों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देश के अनुक्रम मे थाना चुनार पर पंजीकृत मु0अ0सं0-04/2026 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 02 नफर वांछित अभियुक्त 1 सोनू निषाद पुत्र राजधनी निषाद निवासी सेमरहां थाना करछना जनपद प्रयागराज व 2 विजय कुमार उर्फ विजयी पुत्र मंगला सिंह निवासी बसरहां थाना मेजा जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय जेल भेजा गया।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment