जिलाधिकारी ने नगर पंचायत जीयनपुर स्थित कान्हा गौशाला का किया आकस्मिक निरीक्षण

SHARE:

जिलाधिकारी ने नगर पंचायत जीयनपुर स्थित कान्हा गौशाला का किया आकस्मिक निरीक्षण

*गौशाला की क्षमता के अनुसार और अधिक गोवंश को संरक्षित किया जाए-जिलाधिकारी*

*गोवंश के लिए पर्याप्त हरा चारा, भूसा एवं पानी की पर्याप्त उपलब्धता नियमित रूप से सुनिश्चित करें-जिलाधिकारी*

आजमगढ़ 22 फरवरी– जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार ने आज नगर पंचायत जीयनपुर के तड़वा बद्दोपुर स्थित कान्हा गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में 14 गोवंश संरक्षित पाए गए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने गोवंश रजिस्टर एवं स्टाफ पंजिका का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि गौशाला की क्षमता के अनुसार और अधिक गोवंश को संरक्षित किया जाए।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देश दिया की गौशाला में गोवंश के लिए पर्याप्त हरा चारा, भूसा एवं पानी की पर्याप्त उपलब्धता नियमित रूप से सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर तहसीलदार एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment