पंच दिवसीय शिविर का हुआ समापन।

SHARE:

पंच दिवसीय शिविर का हुआ समापन।
लालगंज सिधौना मेहनापुर {आजमगढ़} कूंबा पीजी कॉलेज दरियापुर नेवादा में आयोजित रोवर्स-रेंजर्स के पंचदिवसीय शिविर का समापन आज गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो अभिमन्यु यादव द्वारा किया गया था जबकि समापन समारोह के मुख्य अतिथि महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के कला संकाय अध्यक्ष प्रोफेसर देवेंद्र प्रताप सिंह रहे। मुख्य अतिथि प्रो. देवेंद्र प्रताप सिंह ने अपने प्रेरक उद्बोधन में विद्यार्थियों को सेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रोवर्स-रेंजर्स जैसी गतिविधियाँ युवाओं केसर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। शिविर के सफल संचालन में रोवर्स-रेंजर्स प्रभारी डॉ. बबीता शुक्ला एवं डॉ. यशपाल सिंह का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान शिविरार्थियों ने विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं व्यक्तित्व विकास संबंधी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रशिक्षक विनोद कुमार यादव जिला काउंसलर ट्रेनर आजमगढ़ थे। इस अवसर पर डॉ शैलेंद्र प्रताप रघुवंशी, डॉ सुरेंद्र पांडे, डॉ शशि भुषण तिवारी एवं अन्य प्राध्यापक तथा कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ राणा प्रताप सिंह ने किया।

SANJAY GUPTA
Author: SANJAY GUPTA

Leave a Comment