जौनपुर : फोरलेन पर भीषण टक्कर: कार ट्रेलर से भिड़ी, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

SHARE:

सूत्र 
जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना फत्तूपुर फोरलेन के पास उस समय हुई, जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई।
मिली जानकारी के अनुसार सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के पल्हामऊ गांव निवासी शनि अपने साथी जगदीश के साथ कार से लखनऊ से जौनपुर की ओर लौट रहे थे। सुबह के समय जब उनकी कार बदलापुर क्षेत्र के फत्तूपुर फोरलेन के समीप पहुंची, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जोरदार टक्कर मार बैठी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद शनि को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल जगदीश की हालत नाजुक देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां से आगे बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेज दिया गया।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment