गौराबादशाहपुर, जौनपुर : पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने देवाकलपुर मोड़ से दबोचा

SHARE:

ए के तिवारी 
जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी केराकत अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण में गौराबादशाहपुर पुलिस टीम ने आरोपी सुमित कुमार (निवासी तारा, थाना गौराबादशाहपुर) को शुक्रवार को देवाकलपुर मोड़ के पास से हिरासत में लिया। उसके खिलाफ पहले से पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था।
पुलिस टीम आरोपी को थाने लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। गिरफ्तारी की कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल शशिकांत गौतम और कांस्टेबल मधुबन वर्मा शामिल रहे।

Amit Tiwari
Author: Amit Tiwari

Leave a Comment