जौनपुर : शीतला धाम चौकिया में उमड़ी भारी भीड़, दर्शन के लिए लंबी कतारें

SHARE:

ए के तिवारी

जौनपुर। नवरात्रि के चौथे दिन सिद्धपीठ शीतला धाम चौकिया में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। माता के दर्शन के लिए महगुपुर से मंदिर परिसर तक करीब 500 मीटर लंबी कतारें लग गईं। भक्तगण धैर्य के साथ अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए, वहीं पूरे क्षेत्र में जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।

भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल के साथ महिला कांस्टेबल और पीएसी के जवान भी मौके पर तैनात रहे। श्रद्धालुओं को व्यवस्थित रखने के लिए लगातार लाउडस्पीकर के जरिए निर्देश दिए जाते रहे।

मंदिर के पुजारी परिवार ने भी व्यवस्था संभालने में अहम भूमिका निभाई। दोपहर तक स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में आ गई थी। चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव स्वयं मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्था का जायजा लेते रहे और श्रद्धालुओं को लाइन में आगे बढ़वाते रहे।

मंदिर के महंत विवेकानंद पांडा ने बताया कि इस बार नवरात्रि के चौथे दिन उम्मीद से ज्यादा भीड़ उमड़ी। उन्होंने मंदिर परिवार और प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि सभी के सहयोग से दर्शन की व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रही।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment