ट्रक के धक्के से मासूम की मौत, नाना और नानी घायल हायर सेंटर रेफर।

SHARE:

ट्रक के धक्के से मासूम की मौत, नाना और नानी घायल हायर सेंटर रेफर।
लालगंज {आजमगढ़} देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बरडीहा मोड़ के समीप रघुवंशी होटल के सामने सुबह दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है जहां अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि दंपति सहित मासूम घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतु संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय लालगंज लाया गया जहां 4 माह की मासूम को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही दंपति को गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक इंद्रमणि राम उम्र 62 वर्ष पुत्र स्वर्गीय शंकर राम निवासी करिया गोपालपुर थाना देवगांव अपनी पत्नी रामवती देवी उम्र 58 वर्ष एवं नतनी अस्मिता उम्र 4 माह पुत्री प्रवीण कुमार निवासी शेखपुर अकबरपुर तरफकाजी। थाना देवगांव लूना मोटर साइकिल से लेकर चंदवक दवा के लिए जा रहे थे। कंजहित बाजार के समीप बरडीहा मोड़ के समीप रघुवंशी होटल के सामने ट्रक के चपेट में आने से नातिन अस्मिता एवं उसकी नानी रामवती देवी बुरी तरह से घायल हो गए वहीं इंद्रमणि राम को हल्की छोटे आई। स्थानीय लोगों की मदद से 100 सैया संयुक्त चिकित्सालय लालगंज लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने नातिन अस्मिका को मृत घोषित कर दिया वहीं नानी रामवती देवी को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया वही इंद्रमणि को हल्की चोट आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। मार्ग दुर्घटना मैं अस्मिता की मृत्यु से पूरे गांव में कोहराम मच गया वहीं माता सविता 30 वर्ष का भी रो-रो कर बुरा हाल है बता दें कि ग्राम प्रधान डॉक्टर संजय चौहान ने बताया कि डेढ़ वर्ष पहले ही सविता की एक बच्ची की मृत्यु हो चुकी थी अस्मिता दूसरे नंबर की थी। पुलिस ने परिजनों से बातकर मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के मोर्चरी हाउस भेज दिया वही ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार है। घटना की सूचना पर कोतवाल विमल प्रकाश राय, एसएसआई योगेंद्र सिंह यादव, दीवान सर्वेश सिंह, एसआई अश्वनी कुमार सिंह, कांस्टेबल अजीत पटेल जांच एवं घटना में संलिप्त ट्रक की तलाश में जुट गए हैं।

SANJAY GUPTA
Author: SANJAY GUPTA

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
Pelli Poola Jada
सबसे ज्यादा पड़ गई