जनपद के सभी थानों के वार्षिक निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना नंदगंज में परिधान में एकरूपता लाने के उद्देश्य से ग्राम चौकीदारों को किया गया सफारी सूट का वितरण।
रिपोर्टर अजय कुमार।
गाजीपुर ।पुलिस अधीक्षक डा०ईरज राजा द्वारा जनपद में सुरक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी ‘ग्राम चौकीदारों’ के मनोबल को बढ़ाने और उन्हें बेहतर पहचान दिलाने हेतु थाना नंदगंज परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र के समस्त ग्राम चौकीदारों को सफारी सूट वितरित किए।इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस के सूचना तंत्र को मजबूत करना और चौकीदारों के भीतर गौरव एवं अनुशासन की भावना जागृत करना है।चौकीदार, पुलिस और जनता के बीच सेतु का कार्य करते हैं। नये परिधान से उन्हें समाज में एक विशिष्ट पहचान मिलेगी।वितरण के उपरांत उन्होंनेचौकीदारों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें ड्यूटी के दौरान सतर्क रहने के निर्देश दिए।आगामी त्योहारों और सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत ग्राम चौकीदारोंकोअपने-अपने क्षेत्रों की छोटी-बड़ी हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने और तत्काल पुलिस को सूचित करने हेतु प्रेरित किया गया। सफारी सूट पाकर चौकीदारों के चेहरों पर खुशी देखी गई और उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
* इसी क्रम में जनपद अन्य समस्त थानों पर भी सफारी सूट वितरण किया गया है। इस कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारीभुड़कुडा थानाध्यक्ष नंदगंज एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे ।






