पूविवि जौनपुर : विधि छात्रों ने किया न्यायालय का शैक्षिक भ्रमण, कार्यवाही की बारीकियां समझीं

SHARE:

ए के तिवारी 
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह की प्रेरणा से दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान के बीएएलएलबी (ऑनर्स) अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं का शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम गुरुवार को जिला एवं सत्र न्यायालय, जौनपुर में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम दत्तोपंत ठेंगड़ी विधिक सहायता एवं सेवा केंद्र के तत्वाधान में संपन्न हुआ।
भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने जिला एवं सत्र न्यायालय, अपर जिला जज न्यायालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पारिवारिक न्यायालय एवं मजिस्ट्रेट न्यायालयों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने न्यायालयों की कार्यप्रणाली को करीब से देखा और विभिन्न प्रक्रियाओं की बारीकियों को समझा।

 

(Advertisement: Bhavya Creation Jaunpur)

इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशील कुमार शशि ने छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उन्हें विधि के विविध विषयों पर मार्गदर्शन दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में विधि संस्थान के निदेशक एवं विभागाध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार के साथ डॉ. मंगला प्रसाद यादव, डॉ. दिनेश कुमार सिंह, डॉ. इंद्रजीत सिंह एवं डॉ. शुभम सिंह भी उपस्थित रहे।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment