जनभावनाओं व सामाजिक आस्था के साथ खिलवाड़ करने तथा अवैध शस्त्र रखने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व चापड़ बरामद

घटना का विवरण—
दिनांक 12.04.2026 को वादी गौतम प्रसाद निवासी ग्राम लाहीडीह, थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित सूचना दी गई कि दिनांक 11.04.2026 को रात्रि लगभग 10:00 बजे लाहीडीह बाजार स्थित एक चाय की दुकान के पास लगे बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी के फोटो सहित दो झण्डों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जिससे सामाजिक भावनाएं आहत हुईं। उक्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 135/2026 धारा 299 बीएनएस पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 उमाशंकर यादव द्वारा की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 12.04.2026 को एक अन्य वादी द्वारा सूचना दी गई कि अभियुक्त विपिन यादव को पूछताछ के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा व एक बड़ा चापड़ प्राप्त हुआ, जिसके संबंध में थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 137/2026 धारा 3/25 व 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी का विवरण—
आज दिनांक 13.04.2026 को उ0नि0 उमाशंकर यादव मय हमराहीयान क्षेत्र में मौजूद थे कि वांछित अभियुक्त विपिन यादव को सदरपुर बरौली से कस्बा फूलपुर की ओर आने वाले तिराहे (ग्राम सदरपुर बरौली) के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को उसके अपराध से अवगत कराते हुए समय 10:10 बजे विधिक प्रक्रिया के तहत हिरासत में लिया गया अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पंजीकृत अभियोग—
01. मु0अ0सं0 135/2026 धारा 299 बीएनएस थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
02. मु0अ0सं0 137/2026 धारा 3/25 व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त—
01. विपिन यादव पुत्र प्रकाश यादव निवासी ग्राम लाहीडीह थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
बरामदगी—
01. एक अदद तमंचा .32 बोर
02. एक अदद चापड़
आपराधिक इतिहास—
01. मु0अ0सं0 135/2026 धारा 299 बीएनएस थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
02. मु0अ0सं0 137/2026 धारा 3/25 व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
03. मु0अ0सं0 108/2025 धारा 115(2)/118(1)/351(2)/352 बीएनएस व 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(5)क एससी/एसटी एक्ट थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम—
01. उ0नि0 उमाशंकर यादव,थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।
02. हे0का0 अवधेश यादव,थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।
03. का0 आलोक सिंह,थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।





