जौनपुर के मेधावियों ने रचा इतिहास, CBSE हाईस्कूल में शानदार प्रदर्शन से बढ़ाया जिले का मान

SHARE:

98% से अधिक अंक हासिल कर छात्रों ने दिखाया परिश्रम और प्रतिभा का दम 

ए के तिवारी
जौनपुर जनपद के होनहार छात्रों ने इस वर्ष CBSE हाईस्कूल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है कि कई छात्रों ने 96% से लेकर 98% से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की।
इस सूची में परी गुप्ता ने 98.20% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं सांभवी सिंह ने 98.00% अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। 97% से अधिक अंक पाने वाले छात्रों की लंबी सूची यह दर्शाती है कि जौनपुर के विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।

 

सेंट पैट्रिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल, होली चाइल्ड एकेडमी, डालिम्स सनबीम, रिजवी लर्नर्स एकेडमी सहित कई विद्यालयों के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने संस्थानों का गौरव बढ़ाया है।
इन मेधावी छात्रों की सफलता के पीछे उनके शिक्षकों का मार्गदर्शन, अभिभावकों का सहयोग और छात्रों की कड़ी मेहनत का विशेष योगदान रहा है।इन सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई। आपने यह सिद्ध कर दिया कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। आपकी यह सफलता आने वाले छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

 

ईश्वर से कामना है कि आप सभी भविष्य में भी इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयों को छूते रहें और देश-समाज का नाम रोशन करें : आजमगढ़ न्यूज टीम

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment