संपूर्ण समाधान दिवस, तहसील लालगंज

SHARE:

संपूर्ण समाधान दिवस, तहसील लालगंज

आज दिनांक- 18.04.2026 को तहसील लालगंज में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डा अनिल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, उप-जिलाधिकारी लालगंज व क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पाण्डेय द्वारा उपस्थित होकर आमजन की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

➡️ तहसील लालगंज पर कुल प्राप्त प्रार्थना पत्रों में से 50% से अधिक प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया।

➡️ शेष प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग से संबंधित पाए गए, जिनके त्वरित निस्तारण हेतु पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को तत्काल मौके पर भेजकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराई जा रही है।

➡️कार्यक्रम के दौरान जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर पारदर्शी एवं त्वरित समाधान की कार्यवाही की गई। पुलिस-प्रशासन द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment