जौनपुर : भोर में मौत का तांडव, बेकाबू ट्रेलर ने ट्रक को मारी जोरदार टक्कर,दो की दर्दनाक मौत

SHARE:

जौनपुर(सूत्र) बदलापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित लखनऊ-वाराणसी फोरलेन हाइवे पर सरोखनपुर के पास मंगलवार भोर एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते हुए इस हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी।

Advertisement : Call 🤙 To Bhavya Creation [Vicky Shahoo]
Call 🤙 To Bhavya Creation [Vicky Sahu]

पुलिस के अनुसार, सुबह करीब तीन बजे सुल्तानपुर की ओर से आलू लादकर आ रहा ट्रक अंडरपास पुलिया के ऊपर पहुंचा ही था कि पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां एक व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाद में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाइवे से हटवाकर यातायात बहाल करा दिया है। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment