जौनपुर में जनगणना 2027 की तैयारी तेज: डीएम ने प्रशिक्षण सत्र का किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

SHARE:

ए के तिवारी 

जौनपुर। मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी ने डीएम रजा शिया इंटर कॉलेज में आयोजित जनगणना 2027 के प्रशिक्षण सत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रगणकों की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में शत-प्रतिशत शुद्धता और पूर्ण सावधानी अनिवार्य है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण के दौरान दी जा रही प्रत्येक जानकारी को गंभीरता से आत्मसात करें और अपने कार्यक्षेत्र में उसका शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि सभी गणनाकर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ करें, क्योंकि जनगणना देश की विकास योजनाओं की आधारशिला होती है। इसी उद्देश्य से तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया है।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित प्रशिक्षुओं से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर तुरंत मास्टर ट्रेनर से समन्वय स्थापित कर समाधान प्राप्त करें, ताकि कार्य में कोई बाधा न आए।

Amit Tiwari
Author: Amit Tiwari

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
सबसे ज्यादा पड़ गई