भारतीय जनता पार्टी द्वारा दीदारगंज विधानसभा के ब्लाक मुहम्मदपुर में जन आक्रोश महिला सम्मेलन व जन आक्रोश महिला पैदल मार्च का आयोजन किया गया।

SHARE:

भारतीय जनता पार्टी द्वारा दीदारगंज विधानसभा के ब्लाक मुहम्मदपुर में जन आक्रोश महिला सम्मेलन व जन आक्रोश महिला पैदल मार्च का आयोजन किया गया।

रिपोर्ट: मंजू शर्मा बिंद्राबाज़ार।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा दीदारगंज विधानसभा के ब्लाक मुहम्मदपुर में जन आक्रोश महिला सम्मेलन व जन आक्रोश महिला पैदल मार्च का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने ब्लॉक मुहम्मदपुर से मुहम्मदपुर बाजार तक पैदल मार्च किया
मार्च में महिलाओं द्वारा महिला विरोधी कांग्रेस हाय हाय,फूल नही चिंगारी हैं, हम भारत की नारी है,भारत माता की जय, आदि नारे लगा रहे थे। बिना क्रॉस के बाद जाना क्रॉस रैली के बाद जन आक्रोश रैली मैं मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने कहा कि ‘महिला विरोधी’ ताकतों को जवाब देने के लिए है।
अब महिलाएं अपना हक लेकर रहेंगी!एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ से महिलाओं को सशक्त बनाने का संकल्प है, तो दूसरी तरफ सपा-कांग्रेस का वो गठबंधन है जिसने हमेशा महिला आरक्षण की राह में रोड़े अटकाए।
कांग्रेस व सपा महिला आरक्षण का संसद में विरोध किया महिलाओं को केवल वोट बैंक समझा और बिल को ठंडे बस्ते में रखा। लेकिन महिलाएं चुप बैठने वाले नहीं हैं इसका जबाब महिलाएं उत्तर प्रदेश ही पूरे देश में विधानसभा व लोकसभा चुनाव में देगी।
विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला संगठन मंत्री सीता चौहान ने कहाकि महिलाएं अब जाग चुकी है वे अपना हक व अधिकार लेकर ही रहेंगी इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनीष राय , जिला कार्य समिति सदस्य अवधेश चौहान , मंडल महामंत्री अरविंद यादव पिंटू , आलोक चौहान , समीर चौहान, अंकित चौहान ,लालता यादव , ऋषभ यादव, अनु यादव, सुरेंद्र प्रजापति, उमाकांत यादव, जितेंद्र सिंह पटेल, सोनू विश्वकर्मा, संतोष सेठ परमाविंद शर्मा सहित सैकड़ो महिलाएं उपस्थित
रही।

Leave a Comment