

कोडीन कफ सिरप से खड़ा साम्राज्य ढहा, विकास सिंह “नरवे” की ₹50.9 लाख की अवैध संपत्ति जब्त

एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, ई-कोर्ट के आदेश पर मकान व फ्लैट बुकिंग धनराशि फ्रीज/जब्त
🔹 अवैध कमाई से गांव में बनाया मकान, लखनऊ में लगाई करोड़ों की प्रॉपर्टी में रकम
🔹 साइबर क्राइम पुलिस की सटीक विवेचना से उजागर हुआ अवैध संपत्ति का नेटवर्क
🔹 अपराध से अर्जित संपत्तियों पर पुलिस का लगातार प्रहार, अपराधियों में दहशत
आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री चिराग जैन के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए कोडीन कफ सिरप प्रकरण में अभियुक्त की अपराध से अर्जित लगभग 50.9 लाख रुपये की संपत्ति को सीज/फ्रीज कराया गया है।
थाना दीदारगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 319/25 धारा 318(4), 336(3), 340(2), 206, 276 बीएनएस व 8C, 21C, 26D, 29, 27A एनडीपीएस एक्ट की विवेचना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह, थाना साइबर क्राइम द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त विकास सिंह नरवे पुत्र नरसिंह निवासी ग्राम नरवे, थाना दीदारगंज/बरदह, जनपद आजमगढ़ द्वारा अपराध से अर्जित धनराशि से अपने पैतृक ग्राम स्थित भूमि पर मकान का निर्माण कराया गया है, जिसकी अनुमानित लागत लगभग ₹27,25,393/- है।
इसके अतिरिक्त अभियुक्त द्वारा शालीमार लेकसिटी प्रा0 लि0 के प्रोजेक्ट Marvella GH-18, Shalimar One World, बाघामऊ, गोमती नगर एक्सटेंशन, लखनऊ में एक आवासीय फ्लैट (कुल कीमत लगभग ₹1,61,00,000/-) बुक कराया गया, जिसके लिए ₹23,64,978/- अग्रिम धनराशि के रूप में जमा की गई थी।
उक्त तथ्यों के आधार पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F(2) के अंतर्गत फ्रीजिंग ऑर्डर की कार्यवाही की गई। संबंधित नोटिस एवं प्रपत्र विभागीय ई-कोर्ट पोर्टल पर अपलोड कर याचिका प्रस्तुत की गई। Competent Authority and Administrator SAFEM (FOP) Act & NDPS Act, New Delhi द्वारा सुनवाई उपरांत आदेश पारित करते हुए अभियुक्त की उक्त संपत्तियों पर जब्तीकरण की कार्यवाही की गई।
जब्त की गई संपत्तियाँ:-
➡️ पैतृक ग्राम स्थित भूमि पर निर्मित मकान (अनुमानित लागत ₹27,25,393/-)
➡️ लखनऊ स्थित आवासीय फ्लैट Shalimar Corp के प्रोजेक्ट Marbella में बुकिंग हेतु जमा ₹23,64,978/- (कंपनी खाते में फ्रीज)
अभियुक्त का विवरण:-
01. विकास सिंह नरवे पुत्र नरसिंह निवासी ग्राम नरवे, थाना दीदारगंज/बरदह, जनपद आजमगढ़
पंजीकृत अभियोग का विवरणः-
01. मु0अ0सं0 319/25 धारा 318(4), 336(3), 340(2), 206, 276 बीएनएस व 8C, 21C, 26D, 29, 27A एनडीपीएस एक्ट, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ ।
आपराधिक इतिहास का विवरणः-
01. मु0अ0सं0 106/2023 धारा 465,468 भादवि व 66 डी आईटी एक्ट व 13 जुआ अधिनियम थाना कोतवाली, जनपद जौनपुर ।02. मु0अ0सं0 235/2025 धारा 314(4),336(3),338,340(2),61(2) बीएनएस व 21,26(D), 27(A),29,8 स्वापक औषधि व मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम थाना काशी(कमिश्नरेट वाराणसी) जनपद वाराणसी ।
03. मु0अ0सं0 319/25 धारा 318(4), 336(3), 340(2), 206, 276 बीएनएस व 8C, 21C, 26D, 29, 27A एनडीपीएस एक्ट, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ ।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम का विवरण:-
तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह, थाना साइबर क्राइम, जनपद आजमगढ़ मय टीम
जनपद पुलिस द्वारा अपराध से अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।





