

आजमगढ़ पुलिस द्वारा खोए हुए कुल 352 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 88 लाख रू0) किया गया बरामद; फरवरी 2024 से अब तक कुल 4172 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कुल कीमत लगभग 10 करोड़, 28 लाख रूपये) बरामद कर स्वामियों को किये जा चुके है सुपुर्द।
अवगत कराना है कि डॉ0 अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में जनपद आजमगढ़ में नागरिकों के गुमशुदा/खोये हुए मोबाइल फोन बरामद किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुमशुदा मोबाइल धारकों द्वारा सी0ई0आई0आर पोर्टल पर आनलाइन अपनी शिकायत दर्ज की जाती है, जिन्हे बरामद करने हेतु सीसीटीएनएस प्रभारी जनपद आजमगढ़ को निर्देशित किया गया था।
➡️ जनपद में माह फरवरी 2024 से गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें गुमशुदा मोबाइल धारकों द्वारा सी0ई0आई0आर पोर्टल पर आनलाइन अपनी शिकायत दर्ज की जाती है।
➡️ माह अप्रैल 2026 में आजमगढ़ पुलिस द्वारा जनपद में खोए हुए कुल 352 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 88 लाख रूपये) को सी0ई0आई0आर0 पोर्टल के माध्यम से बरामद किया गया हैं ।
➡️ आज दिनांक- 03.05.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन आजमगढ़ में बरामद एण्ड्रायड मोबाइल फोन को प्रत्येक स्वामियों को सुपुर्द किया गया हैं।
➡️ वर्ष 2026 में आजमगढ़ पुलिस द्वारा कुल 959 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 02 करोड़, 39 लाख, 75 हजार रुपये) को बरामद कर मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किया गया है।
➡️ इस प्रकार विगत 27 माह में कुल 4172 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कुल कीमत लगभग 10 करोड़, 28 लाख रूपये) को बरामद कर मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किया गया है।
➡️ जनपद के थानों द्वारा बरामद मोबाइल फोन का विवरण क्रमशः – महराजगंज (45 मोबाइल फोन), मुबारकपुर (34 मोबाइल फोन), रौनापार (26 मोबाइल फोन), सरायमीर (19 मोबाइल फोन), निजामाबाद (18 मोबाइल फोन), जहानागंज (16 मोबाइल फोन), देवगांव (15 मोबाइल फोन), जीयनपुर (15 मोबाइल फोन), रानी की सराय (15 मोबाइल फोन), फूलपुर (15 मोबाइल फोन), गम्भीरपुर (14 मोबाइल फोन), सिधारी (14 मोबाइल फोन), बिलरियागंज (13 मोबाइल फोन), अहरौला (12 मोबाइल फोन), मेहनगर (12 मोबाइल फोन), अतरौलिया (11 मोबाइल फोन), कन्धरापुर (10 मोबाइल फोन), बरदह (10 मोबाइल फोन), कप्तानगंज (10 मोबाइल फोन), कोतवाली (08 मोबाइल फोन), तरवां (06 मोबाइल फोन), मेहनाजपुर (05 मोबाइल फोन), तहबरपुर (04 मोबाइल फोन), पवई (03 मोबाइल फोन), दीदारगंज (02 मोबाइल फोन) ।





