

आजमगढ़ पुलिस लाइन में विदाई समारोह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डा0 अनिल कुमार ने अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी को स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं
अपर पुलिस अधीक्षक यातायात आजमगढ़ श्री विवेक त्रिपाठी का स्थानान्तरण अपर पुलिस अधीक्षक यातायात से होकर अपर पुलिस अधीक्षक केन्द्रीय भण्डारण जनपद सीतापुर होने के पश्चात दिनांक 04.05.2026 को पुलिस लाइन स्थित सभागार में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया ।
➡️ इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डाँ0 अनिल कुमार द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री विवेक त्रिपाठी को माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बिदा किया गया।
➡️ इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख दरिया, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी लालगंज, क्षेत्राधिकारी फूलपुर, क्षेत्राधिकारी बुढनपुर व अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे ।
➡️ मौजूद समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा माल्यार्पण कर विदाई किया गया ।





