जनगणना के प्रथम चरण स्वगणना का हुआ शुभारम्भ।

SHARE:

जनगणना के प्रथम चरण स्वगणना का हुआ शुभारम्भ।

लालगंज (आजमगढ़) जन गणना 2027 के प्रथम चरण के स्वगणना के प्रथम दिन जिला धिकारी के निर्देश पर गुरुवार को सांसद दरोगा प्रसाद सरोज के आवास पर पहुंच कर उपजिलाधिकारी लालगंज राजकुमार बैठा व तहसीलदार उमेश सिंह ने मकान सूची स्वगणना का शुभारम्भ किया । उपजिलाधिकारी लालगंज राजकुमार बैठा ने बताया कि जन गणना के इतिहास पहली बार नागरिको को स्व गणना का अवसर दिया गया है। जिसमे सभी लोग अपनी मोबाइल से जनगणना की जानकारी स्वयं पोर्टल se.census.gov.in भर सकते है। लालगंज विकास खण्ड के मोहनपुर पटवास गांव मे महाप्रधान, प्रधान, कोटेदार, सदस्य व अन्य ग्रामीणो को जागरूक किया गया। इस अवसर पर फील्ड ट्रेनर अमर बहादुर सिंह , सुशील यादव, सुपर वाइजर अशोक कुमार, प्रगणक वन्दना, लेखपाल नीरू पाण्डेय, आशुतोष दुबे, सुधीर गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment