

चोरी की घटनाएं कारित करने वाले गिरोह का सदस्य एवं 50000/- रुपये का इनामियां गिरफ्तार गैंगेस्टर एक्ट में फरार चल रहा 50 हजार का इनामियां गिरफ्तार
रिपोर्ट -नितिन सिंह
दिनांक 22.08.2024 को थाना निजामाबाद वादी मुकदमा रामअचल राय पुत्र श्री रामजनक राय निवासी सोढरी थाना निजामाबाद , आजमगढ द्वारा तहरीर दिया गया की दिनांक 20/21.08.2024 की रात्री मे आवेदक के घर पर अज्ञात चोरों ने ताला तोडकर 01 हार, 02 चैन, 03 लेडिज अंगुठी, 02 पुरुष अंगुठी, 01 मंगल सुत्र व 50 हजार रुपये नगद चोरी कर लिये जिसके आधार पर थाना निजामाबाद आजमगढ पर मु0अ0सं0- 408/2024 धारा -305, 331(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
दिनांक 02.09.2024 को वादी मुकदमा अरशद जमाल पुत्र रईश अहमद निवासी फरिहा थाना निजामाबाद, आजमगढ द्वारा थाना निजामाबाद पर तहरीर दिया गया कि दिनांक 01.09.2024 की रात्री मे आवेदक के घर से 02 जोडी झाला, 01 चैन सोने व 48000/- रुपया नकद चोरी कर लिया गया है । जिसके आधार पर थाना निजामाबाद पर मु0अ0सं0- 428/2024 धारा -331(4), 305 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
दिनांक 02.12.2024 को वादी मुकदमा मनोज कुमार यादव पुत्र गामा यादव निवासी सँवरुपुर थाना कन्धरापुर, आजमगढ द्वारा थाना निजामाबाद पर तहरीर दिया गया कि दिनांक 02.12.2024 को प्रा0वि0 प्यारेपुर के रसोई घर से 01 सिलेण्डर गैस चुल्हा, 01 ड्रम, 02 भगोना, 01 बडा तवा, 02 प्लेट चोरी हो गया जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 547/2024 धारा -305(ए) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
उपरोक्त मुकदमो की विवेचना के दौरान उ0नि0 मो0 शमशाद खाँ मय हमराह द्वारा दिनांक 18.12.2024 को मुखबीर खास की सूचना पर शेरपुर तिराहा से 1.अब्दुल वाहिद पुत्र शेर अली गावँ मुस्लिम पट्टी थाना निजामाबाद जिला आजमगढ़ उम्र करीब 30 वर्ष, 2. रईस उर्फ लम्बू पुत्र इरशाद गावँ फरिहा थाना निजामाबाद जिला आजमगढ़ उम्र करीब 50 वर्ष को गिरफ्तार किया जिनके पास से उपरोक्त मुकदमों में चोरी गये सामान 01 मंगल सूत्र (पीली धातु), 02 झाला (पीली धातु) व, 01 भगोना, 02 खाने वाला प्लेट, 01 गैस चुल्हा व 10000/- रुपये बरामद हुआ था । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तो को जेल भेजा गया था ।
दौरान विवेचना प्रकाश में आया कि उपरोक्त अभियक्तों का एक संगठित गिरोह है जिनके सदस्य मिलकर आर्थिक, भौतिक, दुनियाबी लाभ पाने के लिए अपराध करते है। इस गिरोह की सक्रियता जनपदीय स्तर पर है । जिन पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु थाना प्रभारी निजामाबाद की रिपोर्ट के आधार पर श्रीमान जिला मजिस्ट्रेट महोदय आजमगढ़ के अनुमोदनोपरान्त दिनांक 29.01.2026 को अभियुक्तों के विरूद्ध थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ पर मु0अ0सं0-30/26 धारा -2(ख)(1)/3(1) उ0प्र0गिरोह बन्द एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि0 1986 बनाम 1. अब्दुल वाहिद पुत्र शेर अली निवासी मुस्लीम पट्टी थाना निजामाबाद , आजमगढ ( गैंग लीडर) 2. रईस उर्फ लम्बू पुत्र इरशाद निवासी फरिहा थाना निजामाबाद , आजमगढ पंजीकृत किया गया था ।
जिसमें अभियुक्त रईस उर्फ लम्बू पुत्र इरशाद निवासी फरिहा थाना निजामाबाद, आजमगढ लगातार वांछित/फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु दिनांक 01.05.2026 को श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ द्वारा 50000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था ।
गिरफ्तारी का विवरण- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डा0 अनिल कुमार द्वारा वांछित/फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 08.05.2026 को थानाध्यक्ष गम्भीरपुर उ0नि0 अमित कुमार त्रिपाठी मय हमराह व एसटीएफ फील्ड यूनिट प्रयागराज की टीम प्रभारी उ0नि0 रणेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह द्वारा उपरोक्त मुकदमें में फरार चल रहे 50000/- रूपये के इनामिया रईस उर्फ लम्बू पुत्र इरशाद निवासी फरिहा थाना निजामाबाद, आजमगढ को पटेल ढाबा (बिन्द्रा बाजार) से समय करीब 19.15 बजे गिरफ्तार चालान मा0 न्यायालय किया गया।





