

दवा-इलाज के दौरान महिला की मृत्यु के मामले में चिकित्सक गिरफ्तार
इलाज में लापरवाही का आरोप, मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने अभियुक्त डॉक्टर को दबोचा
दिनांक 07.05.2026 को वादी मुकदमा सुरेन्द्र बिन्द पुत्र सोनई बिन्द निवासी ग्राम खम्हौली थाना बरदह जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना बरदह पर सूचना दी गयी कि उसकी पत्नी पूनम बिन्द उम्र लगभग 32 वर्ष के पेट में दर्द होने पर प्राथमिक उपचार हेतु दिनांक 07.05.2026 को समय करीब 06 बजे अभियुक्त डा0 चन्द्रसेन यादव पुत्र श्री प्रकाश यादव निवासी कदनापुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ के क्लीनिक मुक्तिपुर थाना बरदह पर इलाज हेतु ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान तबियत में सुधार न होने पर परिजनों द्वारा अन्यत्र रेफर करने की बात कही गयी, किन्तु डॉक्टर द्वारा अपने पास ही इलाज किया जाता रहा तथा अन्यत्र रेफर नहीं किया गया। आरोप है कि उपचार में लापरवाही के कारण महिला की मृत्यु हो गयी। उक्त सूचना के आधार पर थाना बरदह पर मु0अ0सं0 159/26 धारा 105 बीएनएस बनाम अभियुक्त उपरोक्त पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक- 09.05.2026 को उ0नि0 उमेशचन्द्र यादव मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त डा0 चन्द्रसेन यादव पुत्र श्री प्रकाश यादव निवासी कदनापुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ को सरायमोहन तिराहे से समय करीब 10:20 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय भेजा गया।





