रिश्वत मांगने के आरोप में उपनिरीक्षक गिरफ्तार

SHARE:

रिश्वत मांगने के आरोप में उपनिरीक्षक गिरफ्तार

₹15 हजार उत्कोच मांगने पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई

दिनांक 07.05.2026 को वादी शहजाद अहमद पुत्र अबुल बशर निवासी क्यामुद्दीन पट्टी उर्फ परसहाँ थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। वादी ने आरोप लगाया कि मकान निर्माण कार्य प्रारम्भ कराने के नाम पर चौकी फरिहा पर तैनात उपनिरीक्षक परमात्मा यादव द्वारा ₹15,000 की मांग की गयी। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना निजामाबाद पर मु0अ0सं0 116/26 धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।आज दिनांक 09.05.2026 को क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में चौकी प्रभारी फरिहा उ0नि0 चित्रांशु मिश्रा मय हमराह द्वारा आरोपी उपनिरीक्षक परमात्मा यादव को थाना परिसर से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया।

रिश्वत मांगने के आरोप में उपनिरीक्षक गिरफ्तार

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment