शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक एसडीओ ऑफिस लालगंज मे कैंप का आयोजन।

SHARE:

शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक एसडीओ ऑफिस लालगंज मे कैंप का आयोजन।
देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड वाराणसी के कार्यालय के आदेशानुसार अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड लालगंज के नेतृत्व में दिनांक 15 मई 2026 दिन (शुक्रवार) को समय प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कैंप का आयोजन एसडीओ ऑफिस लालगंज हाइडिल कॉलोनी निकट तहसील के पास वाणिज्यिक मेगा कैंप का आयोजन किया गया है। जिसमें उपभोक्ताओं के विद्युत स्मार्ट मीटर की समस्या, बिल संशोधन करने, भार वृद्धि करना, खराब मीटर बदलना एवं अन्य वाणिज्यिक समस्याओं के निस्तारण हेतु वाणिज्यिक मेगा कैंप का आयोजन किया गया है। समस्त उपभोक्ता इस मेगा कैंप में उपस्थित होकर अधिक से अधिक संख्या में लाभ ले और अपनी समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराये।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment