महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र गाजीपुर का सराहनीय कार्य –

SHARE:

महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र गाजीपुर का सराहनीय कार्य 

ब्यूरो पं०कृष्णबिहारी त्रिवेदी
गाजीपुर।पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के कुशल निर्देशन में आज रविवार को पुलिस लाइन सभागार गाज़ीपुर में महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र द्वारा पति पत्नी के विवाद से संबंधित कुल *17 प्रकरण को सुना गया। जिसमे काफी समय से विवादित चल रहे 04 प्रकरण में दोनों पक्षों को बैठा कर मध्यस्थता के माध्यम से बिना किसी दबाव के राजी खुशी से गिले शिकवे भुला कर सकुशल विदाई करवाई गई ।03* प्रकरण में कुशलता के बाद पत्रावली बंद कर दी गई।05* प्रकरण में विधिक सुझाव देते हुए पत्रावली बंद कर दी गई। शेष प्रकरण में अभी मध्यस्थता न होने पर अगली तिथि निर्धारित की गई इन सभी प्रकरण के निस्तारण में विक्रमादित्य मिश्र, वीरेंद्र नाथ राम, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी उप निरीक्षक नीतू मिश्रा, महिला आरक्षी संध्या, महिला आरक्षी सोनाली, महिला आरक्षी सविता, महिल आरक्षी अभिलाषा, महिला आरक्षी रागिनी चौबे,आरक्षी शिव शंकर यादव आदि लोग प्रमुख रहे।

Leave a Comment